Om Jai Shiv Omkara Lyrics In Hindi | ओम जय शिव ओंकारा लिरिक्स इन हिंदी

ओम जय शिव ओंकारा लिरिक्स इन हिंदी के अंतर्गत भगवान शिव की एक लोकप्रिय प्रसिद्ध आरती है, जिसमे भगवान शिव की महिमा और शक्ति का अत्यंत सुंदर वर्णन किया गया है। जो भक्तों को अत्यंत प्रिय होते हैं। Om Jai Shiv Omkara Lyrics In Hindi को विभिन्न धार्मिक स्थानों और मंदिरो में सुना जा सकता है। 

शिव जी की आरती लिरिक्स को भक्ति और श्रद्धा के साथ गाने से भगवान शिव के दिव्य आशीर्वाद को प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी इस लिरिक्स को हिंदी में पढ़ना या प्राप्त करना चाहते है तो, हमने आपके लिए इस आरती लिरिक्स को नीचे उपलब्ध कराया है। इसे आप om jai shiv omkara pdf डाउनलोड भी कर सकते है।

Om Jai Shiv Omkara Lyrics

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥1॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे ॥
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥2॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ॥
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥3॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी ॥
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥4॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ॥
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥5॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी ॥
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥6॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ॥
मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥7॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा ॥
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥8॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा ॥
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥9॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला ॥
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥10॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी॥
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥11॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे ॥
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ॥12॥

भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का यह भव्य गीत हर शिव भक्त के दिल में एक विशेष स्थान रखता है। इसे सुनकर या गाकर व्यक्ति मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकता है।

आरती करने की विधि

  1. स्वछता: लिरिक्स पढ़ने के पहले स्नान आदि करके स्वच्छ हो जाये और साफ वस्त्र पहन लें।
  2. स्थान: लिरिक्स का पाठ करने से पहले पूजा स्थल को साफ कर लेना चाहियें। ये पूजा की शुद्धता के लिए आवश्यक है। आप अपने घर के मंदिर में भी आरती को कर सकतें है।
  3. मूर्ति स्थापना: पूजा स्थल पर भगवान शिव की मूर्ति को विधिपूर्वक स्थापित करें। आप शिवलिंग को भी पूजा स्थल पर स्थापित कर सकते है।
  4. दीपक और धुप: पूजा स्थल पर धुप और दीपक जलाएं, ये पूजा के लिए साफ और स्वच्छ वातावरण देता है।
  5. फल और फूल: महादेव को पुष्प आदि अर्पित करें और फल, मिठाइयाँ अन्य प्रसाद का भोग लगाएं।
  6. आरती: ऊपर दिए गए ओम जय शिव ओंकारा लिरिक्स इन हिंदी के गान को सच्चे मन और भक्ति भाव से गायें। आरती के बोल को ऊचें स्वर में गायें।
  7. ध्यान: आरती के बाद कुछ समय तक भगवान शिव का ध्यान करें और उनसे सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करें।
  8. प्रसाद वितरण: आरती ख़त्म होने के बाद वहां उपस्थित सभी लोगो को प्रसाद बांटे। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
  9. समापन: पूजा समाप्त होने के बाद पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करें। दीपक और धुप को किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें।

Om Jai Shiv Omkara Lyrics In Hindi में पढ़ने के लाभ

  • आध्यात्मिक उन्नति: इस लिरिक्स के नियमित पाठ से आध्यात्मिक उन्नति होती है और भगवान शिव के दिव्य गुणों का अहसास होता है।
  • मानसिक शांति: इस om jai shiv omkara aarti को पढ़ने और गाने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और तनाव और चिंता जैसी समस्या दूर होती है।
  • नकारात्मक ऊर्जा: अगर आप इस लिरिक्स को सच्चे मन से पढ़ती है तो आपकी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है।
  • सुख-समृद्धि: लिरिक्स के नियमित पाठ से आर्थिक समृद्धि और जीवन में सुख का आगमन होता है।
  • कठिनाई :इस लिरिक्स को पढ़ने से हमें शिव की महिमा के बारे में ज्ञान प्राप्त होता है जिसे अपनाने से हमारे जीवन की कठिनाइयां दूर होती है 
  • धार्मिक भावना: इन लिरिक्स को रोज पढ़ने से धार्मिक भावना प्रबल होती है, जो हमारे जीवन के आध्यात्मिक दृष्टिकोण को सही दिशा प्रदान करती है। 

FAQ

क्या इस आरती का रिकॉर्डेड संस्करण सुन सकते हैं?

हां, भजन का रिकॉर्डेड संस्करण कई संगीत प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है, जिसे आप सुन सकतें है। 

ओम जय शिव ओंकारा भजन के लिरिक्स को कितनी बार गाना चाहिए?

क्या इस लिरिक्स को केवल सुनने से जीवन में बदलाव आ सकते है?

क्या इस लिरिक्स को हम किसी और भाषा में प्राप्त कर सकतें है ?

Spread the love

Leave a Comment