शिव नमस्कार मंत्र एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली मंत्र है, जिसका भगवान शिव की पूजा और साधना में विशेष महत्व है। यह मंत्र शिव के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का एक प्रभावी तरीका है। इस Shiv namaskar mantra में शिव के पांच प्रमुख नामों और उनकी शक्तियों का वर्णन किया गया है।
यह मंत्र भक्तों के दिलों में भगवान शिव के प्रति भक्ति की भावना को प्रकट करता है और उन्हें मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। अगर आप भी इस मंत्र को पढ़ना चाहते जो निम्नलिखित है।
मंत्र
॥ शिवनमस्कार ॥
ॐ नमो हिरण्यबाहवे हिरण्यवर्णाय हिरण्यरूपाय।
हिरण्यपतये अंबिकापतये उमापतये पशूपतये नमो नमः॥1॥
नमः शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंंकराय च।
मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च॥2॥
ईशानः सर्वविद्यानामीश्वरः सर्वभूतानां।
ब्रह्माधिपतिर्ब्रह्मणोऽधिपतिर्ब्रह्मा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम् ॥3॥
तत्पुरुषाय विद्महे वागविशुद्धाय धिमहे तन्नो शिव प्रचोदयात्।
महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धिमहे तन्नों शिव प्रचोदयात् ॥4॥
अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यः सर्वेभ्यः।
सर्वशर्वेभ्यो नमस्तेऽस्तु रुद्ररूपेभ्यः ॥5॥
वामदेवाय नमो ज्येष्ठाय नमः श्रेष्ठाय नमो रुद्राय।
नमः कालाय नमः कलविकरणाय नमो बलविकरणाय।
नमो बलाय नमो बलप्रमथनाय नमः सर्वभूतदमनाय नमो
मनोन्मनाय नमः ॥6॥
सद्योजातं प्रपद्यामि सद्योजाताय वै नमो नमः।
भवे भवे नातिभवे भवस्व मां भवोद्भवाय नमः॥7॥
नमः सायं नमः प्रातर्नमो रात्र्या नमो दिवा।
भवाय च शर्वाय चोभाभ्यामकरं नमः॥8॥
यस्य निःश्वसितं वेदा यो वेदेभ्योऽखिलं जगत्।
निर्ममे तमहं वन्दे विद्यातीर्थ महेश्वरम् ॥9॥
त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥10॥
सर्वो वै रुद्रस्तस्मै रुद्राय नमो अस्तु।
पुरुषो वै रुद्रः सन्महो नमो नमः॥
विश्वं भूतं भुवनं चित्रं बहुधा जातं जायमानं च यत्॥
सर्वो ह्येष रुद्रस्तस्मै रुद्राय नमो अस्तु ॥11॥
नमस्ते अस्तु भगवान विश्वेश्वराय
महादेवाय त्र्यंबकाय त्रिपुरान्तकाय
त्रिकाग्नी कालाय कालाग्नी रुद्राय
नीलकंठाय मृत्युंजयाय सर्वेश्वराय
सदशिवाय श्रीमान महादेवाय नमः ॥12॥
नमस्कार मंत्र के माध्यम से आप भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को पार कर सकते हैं और अपने जीवन को सुख, समृद्धि और आंतरिक शांति से भर सकते हैं।
Shiv Namaskar Mantra की जाप करने की विधि
- स्नानऔर स्वच्छता: सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करके शरीर को शुद्ध करें और साफ कपड़े पहनें।
- पूजा स्थान: एक पवित्र स्थान चुनें जहां आप पूजा कर सकें आप अपने घर के मंदिर में भी इस मंत्र का जाप कर सकती है। भगवान शिव की मूर्ति या चित्र को साफ कपड़े से पोंछें और उन्हें पूजा स्थल पर स्थापित करें।
- अभिषेक: शिवलिंग या भगवान शिव को गंगाजल या साफ पानी से स्नान कराएं। आप दूध, शहद, दही, और घी का अभिषेक भी कर सकते हैं।
- दीपक जलाएं: इनके सामने घी का दीपक और धूप जलाएं। इससे वातावरण शुद्ध होता है।
- पुष्प अर्पित करे: मूर्ति पर सफेद फूल, बेल पत्र और चंदन अर्पित करें। बेल पत्र भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय होता है।
- मंत्र जाप: भगवान शिव के सामने बैठकर मंत्र का जाप करें।
- आरती करें: शिव जी की आरती गाकर पूजा का समापन करें। आरती के दौरान घंटी बजाएं और भगवान की महिमा गाएं।
- प्रसाद चढ़ाएं: भगवान शिव को फल, मिठाई या नारियल का प्रसाद चढ़ाएं और पूजा के अंत में प्रसाद को सभी लोगो में बांटें।
- ध्यान और प्रार्थना: पूजा समाप्त होने के बाद ध्यान करें और भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करें।
मंत्र के जाप से होने वाले लाभ
- आध्यात्मिक उन्नति: शिव नमस्कार मन्त्र के नियमित जाप से व्यक्ति की आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है और हमारे धार्मिक विचारों का विकास होता है।
- मानसिक शांति: इस मंत्र का जाप तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे मन शांत और स्थिर रहता है।
- सकारात्मक ऊर्जा: यह मंत्र व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर करता है।
- स्वास्थ्य में सुधार: नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है जिससे हमारे जीवन की गुणवत्ता बढ़ जाती हैं।
- कठिनाइयों से मुक्ति: शिव जी की आराधना से जीवन की कठिनाइयों और समस्याओं का समाधान मिलता है। भगवान शिव की कृपा से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
- धन और समृद्धि: शिव मंत्र के जाप से व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि आती है। यह आर्थिक समस्याओं को दूर करता है।
- पारिवारिक सुख: परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। भगवान शिव की कृपा से पारिवारिक समस्याएं दूर रहती है।
- कर्मों का शुद्धिकरण: इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के बुरे कर्मों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति में सहायता मिलती है।
- कृपा प्राप्ति: शिव नमस्कार मन्त्र का जाप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक सरल और प्रभावशाली माध्यम है।
उपरोक्त दिए गए लाभ इस मंत्र से प्राप्त होता हैं इसके अलावा भगवान शिव के अनेक मंत्र हैं जैसे – shiv rudra mantra lyrics, shivji ka mantra, shiv namaskar mantra lyrics इत्यादि है जिनको की जाप करके आप उन सभी लोगों को प्राप्त कर सकते हैं।
FAQ
क्या Shiv namaskar mantra सभी के लिए है?
हां, इस मंत्र का जाप कोई भी कर सकता है, चाहे वह किसी भी उम्र, जाति, या लिंग का हो। यह सभी के लिए लाभकारी है।
इस मंत्र का जाप कब करना चाहिए?
इस मंत्र का जाप सुबह या शाम के समय शांत वातावरण में किया जाना चाहिए। यह दिन की शुरुआत या अंत में मानसिक शांति प्रदान करता है।
क्या मंत्र को केवल किसी विशेष अवसर पर भी किया जा सकता है ?
हाँ, इस मन्त्र का जाप सावन माह, सोमवार और महाशिवरात्रि के दिन करके भी आप शिव की कृपा प्राप्त कर सकते है।

मैं रोहन पंडित एक समर्पित शिव भक्त और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं शिव भक्तों को शिव आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की व्यापक जानकारी के साथ-साथ पीडीएफ और MP3 उपलब्ध किया हूँ।